प्रदेश में चलेगी शीतलहर, 16 जिलों में अलर्ट, इस शहर में जमी बर्फ

Author Picture
By Sharma Published On: February 1, 2021
Chill will befall

भोपाल। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगल 24 घंटे में शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश में 16 जिलों में शीतलहर के साथ येलो अलर्ट किया है तापमान में जबरदस्त गिरावट होने से प्रदेश में कई जिलों में ओस की बूंदे जम रही है। गुना जिले में रात का पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फसलों पर बर्फ की चादर बिछी गई। जबलपुर और बालाघाट समेत तीन जिलों में अभी शीतलहर के हालात है।

जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में कड़ाकें की ठंड पड़ रही है। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना कम है।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप