कंप्यूटर बाबा की बढ़ती मुश्किल , 1 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर बाबा

Author Picture
By Sharma Published On: November 17, 2020
Computer Baba's
भोपाल। मध्यप्रदेश में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कंप्यूटर बाबा को आज शाम 4 बजे दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद एट्रोसिटी एक्ट सहित दो मामलों में पुलिस ने निचली अदालत में सोमवार शाम को पेश किया। भोपाल। मध्यप्रदेश में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कंप्यूटर बाबा को आज शाम 4 बजे दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
 
 
 
इसके पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद एट्रोसिटी एक्ट सहित दो मामलों में पुलिस ने निचली अदालत में सोमवार शाम को पेश किया।  एट्रोसिटी एक्ट मामले में तो बाबा को कोर्ट ने 25 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई, लेकिन एरोड्रम थाने में दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट से दो दिन का रिमांड मांगी, जिसमें से पुलिस को एक दिन की रिमांड मिल गई। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने के मामले के बाद पुलिस ने दो और केस उन पर दर्ज किए थे। 
 
 
 
अब एरोड्रम थाना पुलिस कंप्यूटर बाबा को आज कोर्ट में पेश करेगी। उन पर शासकीय काम में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने, मारपीट की भी धाराएं लगी हैं।