CONGRESS के नेता सलूजा ने वनमंत्री शाह पर लगाए गंभीर आरोप

Author Picture
By Sharma Published On: November 28, 2020
CONGRESS

भोपाल। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर वनमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सलूजा ने मांग की है कि शिवराज सरकार उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बाहर करें। मंत्री के कृत्य से प्रदेश की छवि खराब हुई है।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देकर कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की छवि को विश्व स्तर पर पहुंचाने का काम किया था। वहीं शिवराज सरकार के वनमंत्री विजय शाह मध्यप्रदेश की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं।

 

 

आगे लिखा कि आखिर मंत्री विजय शाह अभिनेत्री विद्या बालन के साथ डिनर क्यों करना चाहते थे? उनके इस तरह के कृत्यों से प्रदेश की छवि खराब हुई है। अभिनेत्री के मना करने पर मंत्री ने फिल्म की शूटिंग में बाधा पहुंचाने का काम किया।

 

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप