ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ आज भी धरना देंगे कांग्रेस  , कांग्रेसियों पर हुई FIR  

Author Picture
By Sharma Published On: November 21, 2020
Congress
ग्वालियर। प्रशासन की एंटी माफिया मुहिम के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन आज भी जारी रहेगा। दोपहर में कांग्रेसी सिंधिया के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने जबरन कांग्रेसियों पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह पर कार्रवाई का आरोप लगाकर कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने शहर के 12 जगहों में पुतला फूका। कई जगहों में धरना प्रदर्शन भी किया।वहीं आज भी धरना प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि शिवराज सरकार एंटी माफिया मुहिम चला रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एंटी माफिया मुहिम के जरिए कांग्रेस को निशाना बना रही है।
 
ताबड़तोड़ कार्रवाई भी हो रही है। दूसरी कांग्रेस भी बीजेपी के इस मुहिम के​ खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है।शुक्रवार को कांग्रेसियों ने एंटी माफिया अभियान के तहत ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कांग्रेसियों ने विरोध में पुतला जालाया था। वहीं आज इस मामले में कार्रवाई हुई है। पुलिस ने कोविड 19 के नियमों का उल्लघंन करने पर केस दर्ज किया। पुलिस ने 90 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है। तीन अलग-अलग थानों में कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप