कांग्रेसी गलतफहमी छोड़े हैं महात्मा गांधी उनकी प्रॉपर्टी नहीं- नरेंद्र सिंह तोमर

Author Picture
By Sharma Published On: October 3, 2021
Scindia will take time to get into BJP

ग्वालियर। गांधी जयंती के दिन गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान नारेबाजी करते कांग्रेस ने बीजेपी पर गोडसे के उपासक होने के आरोप लगाए थे। जिस पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पलटवार किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने महात्मा गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि मुझे नहीं पता कि ग्वालियर में हिंदू महासभा ने गोडसे की विचार गोष्ठी की है, अगर ऐसा हुआ है तो निरर्थक है।

 

तो वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी गलतफहमी छोड़े महात्मा गांधी कांग्रेस की प्रॉपर्टी नहीं है। गांधी जी देश के हैं गांधी का विचार कोई भी मान सकता है। कांग्रेसियों का दुर्भाग्य है,की वह 50 साल तक सत्ता में रहे लेकिन गांधी के विचारों और आत्मा को रोंधते रहे। हम गांधी को सम्मान देने वाले और उनके सपनों को साकार करने वाले लोग हैं।