राहुल लोधी के BJP में शामिल होने पर बोले दिग्विजय, कहा- काली कमाई से खरीदा विधायक

Author Picture
By Sharma Published On: October 25, 2020
Digvijay said on Rahul Lodhi joining BJP

भोपाल :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने राहुल लोधी के भाजपा में शामिल होने पर सीएम शिवराज पर हमला बोला है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा, ‘मामा के झोले की काली कमाई में एक और विधायक बिका।

 

 

 

लगता है भाजपा में असली भाजपाइयों से अधिक बिके हुए ग़द्दार कॉंग्रेसी मामा भर देगा। मुझे उन ईमानदार संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दया आती है जिन्होंने भाजपा को यहाँ तक पहुँचाया। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता पर भी हमला बोलते कहा की जयंत मलैया जी कहॉं हैं।