ग्वालियर में पिता ने नहीं दिलाया नया मोबाइल तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान

Author Picture
By Sharma Published On: January 15, 2021
new mobile

ग्वालियर | मध्यप्रदेश 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोर को उसके पिता ने नया मोबाइल दिलाने से इनकार कर दिया था। इस कारण उसने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। किशोर की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद परिजन ने किशोर का शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। घटना भिंड रोड की है पुलिस के अनुसार भिंड रोड स्थित प्रदीप कुशवाह निवासी वायु नगर किराने की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा शिवा (17) पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले उसका मोबाइल टूट गया था। वह पिता से नया मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था

ये भी पढ़े :ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर दौरा, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामों की करेंगे समीक्षा

गुरुवार सुबह 11 बजे फिर उसने मोबाइल दिलाने की जिद की, लेकिन पिता ने उसे मोबाइल दिलाने से इनकार कर दिया। मोबाइल नहीं मिलने से वह नाराज होकर कमरे में चला गया। यहां उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसकी मां जब गई तो बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देखा।

ये भी पढ़े : CM शिवराज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान की करेंगे शुरुआत

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप