पूर्व मंत्री : ज्यादा दिनों तक सिंधिया को नहीं करेगी बर्दाश्त, रात में छिपकर आते हैं ग्वालियर

Author Picture
By Sharma Published On: January 18, 2021

ग्वालियर। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से भाजपा में गए हैं तब से वे ग्वालियर रात में या छिपते-छिपाते आते हैं और उनको रिसीव करने भी पेड लोग ही आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी एक केडर बेस पार्टी है उनको ज्यादा बर्दाश्त नहीं करेगी।

ये भी पढ़े :Indian Air Force Recruitment 2021: ग्रुप X और Y के लिए ऐसे करें अप्लाई जानिए

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद से आए दिन कांग्रेस नेता उन पर किसी न किसी रूप में हमला करते रहते हैं। इन दिनों सिंधिया ग्वालियर, मुरैना दौरे पर हैं, उन्होंने बीते दिन मुरैना में जहरीली शराब पीने से 24 की मौत से पीड़ित परिजनों से मुलाकात की थी और उन्हे 50-50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की थी। इसके पहले सिंधिया ने स्मार्ट सिटी की बैठक ली थी।

ये भी पढ़े :MP में SDM को कांग्रेस MLA ने दी सरेआम धमकी, कही ये बड़ी बात 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप