ग्वालियर में दूध लेकर घर लौट रही 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप

Author Picture
By Sharma Published On: January 14, 2021
raped

ग्वालियर। दूध लेकर वापस घर जा रही 14 साल की नाबालिग को अगवा कर तीन बदमाशों ने दुष्कर्म (Misdeed) की वारदात को अंजाम दिया है। यह वारदात गिरवाई थाना क्षेत्र के अमर मैरिज गार्डन के पास की है। घटना की शिकार हुई नाबालिग ने अपने माता पिता को बताई। जहां उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने घोषित की अपनी टीम , बीजेपी के महामंत्री ने कही ये बात

दरअसल गिरवाई थाना क्षेत्र के वीरपुर बांध इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह शाम के समय घर से दूध लेने के लिए निकली थी और दूध लेकर वापस घर आते समय उसका रास्ता प्रदीप, राजकुमार और राकेश नाम के युवकों ने रोक लिया और उसका मुंह दबाकर उसे अमर मैरिज गार्डन के पास एक अन्त स्थान पर ले गए। जहां उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़े :  सामूहिक दुष्कर्म 15 साल की लड़की के साथ ,पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

वारदात के दौरान तीनो आरोपियों ने नाबालिग के विरोध करने पर उसकी मारपीट की जिससे वहां छात्रा घायल हो गई और वह किसी तरह नाबालिग ने उनके चंगुल से छूटने के बाद अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। जहां माता-पिता घायल हालत में बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उनकी शिकायत पर पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म का और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप