भोपाल | भारतीय सेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है. भारतीय सेना अपने भर्ती मुख्यालय जालंधर कैंट में 4 से 31 जनवरी, 2021 तक भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है. इस रैली में जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतार जिलों के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. इसके लिए अभ्यर्थियों को joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो चुकी है|
भोपालमध्यप्रदेश
Indian Army में जाने का सुनहरा मौका, कई शहरों में निकली भर्ती, जानिए किस शहरों में निकली भर्ती
By Sharma
Published On: November 21, 2020
जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2020 है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड 29 दिसंबर 2020 से 3 जनवरी 2021 तक ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे. Indian Army Rally Secunderabad भारतीय सेना की तरफ से तेलंगाना के सिकंदराबाद में 18 जनवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 के बीच सेना भर्ती की रैली आयोजित की जाएगी. इस भर्ती रैली में किसी राज्य के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे|
इस संबंध में इंडियन आर्मी ने ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी डिटेल्स देख सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती रैली के जरिए सैनिक टेक (एटी), सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक ट्रेड्समैन, उत्कृष्ट खिलाड़ी (ओपन) श्रेणी की भर्तियां की जाएंगी|
भर्ती में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को खेल के ट्रायल के लिए एओसी सेंटर सिकंदराबाद के थापर स्टेडियम में 15 जनवरी, 2021 को सुबह आठ बजे रिपोर्ट करना होगा. Army Recruitment Rally Kotdwara इंडियन आर्मी की तरफ से उत्तराखंड में भी भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. जबकि रैली 20 दिसंबर 2020 से 2 जनवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी|
अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं. Army Recruitment Rally Kerala भारतीय सेना की तरफ से केरल के 7 शहरों- तिरुवनंतपुरम, कोल्लाम, पतनमतिटटा, Alappuzha, Kottayam, Ernakulam and Idukki में आयोजित की जाएगी. इस भर्ती रैली के जरिए जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, ट्रेड्समैन सहित कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अधिक जानकारी अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं|
