किसानों के लिए खुशख़बरी MP में इस तारीख से होगी सभी फसलों की खरीदी

Author Picture
By Sharma Published On: January 30, 2021
farmers

भोपाल | मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी की शुरूआत करने जा रही है खास बात यह है कि इस बार चना, सरसों, मसूर और गेहूं की फसल की खरीदी एक साथ करने का फैसला सरकार ने लिया है इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी है उनका कहना है कि एक फरवरी से फसल खरीदी के लिए पंजीयन शुरू हो जाएगा|

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि इस बार विपणन संघ के माध्यम चना, सरसों और मसूर की खरीदी की जाएगी दरअसल, अब तक पहले सरकार गेहूं की फसल खरीदी का काम पहले करती थी उसके बाद दूसरी फसलों की खरीदी शुरू होती थी लेकिन इस बार सरकार ने एक साथ सभी फसलों को खरीदने का फैसला किया है क्योंकि गेहूं के साथ चने की फसल भी आ जाती है, इसलिए कृषि मंत्री ने कहा कि इस बार सभी फसलें साथ में ही खरीदी जाएगी ताकि किसानों को फायदा हो सके|

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप