GWALIOR निगम बनायेगी सर्वाधिक संपतिकर वसूली का रिकार्ड

Author Picture
By Sharma Published On: October 25, 2020
GWALIOR Corporation to create record
ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम इस वर्ष फिर सर्वाधिक संपत्ति कर का रिकार्ड बना सकती है। इस वर्ष का निगम संपत्ति कर का वसूली लक्ष्य 95 करोड रुपए है, जो ग्वालियर के संपत्ति कर इतिहास का सबसे अधिक राजस्व होगा। 
 
 
 
बीते वित्तीय वर्ष 2019 20 में भी ग्वालियर नगर निगम ने सर्वाधिक संपत्तिकर ग्वालियर में अब तक का सबसे ज्यादा 58 करोड रुपए वसूला था। नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन के नेतृत्व में ग्वालियर निगम ने अब तक के इतिहास में सर्वाधिक संपत्ति कर वसूला है।
 
 
 
अब 2020-2021 में भी यह वसूली लक्ष्य 95 करोड़ से ऊपर का रखा गया है। अभी तक हालांकि 20 करोड़ ही संपत्ति कर वसूला जा सका है। लेकिन निगम आयुक्त माकिन ने अब इस संपत्ति कर वसूली को फिर से अपने टारगेट पर लिया है, 
 
 
और आज संपत्ति कर वसूली को लेकर बैठक भी की। उन्होने बैठक में स्पष्ट कहा कि संपत्ति कर वसूली में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी । जिसकी शिकायत मिलेगी तत्काल कार्रवाई होगी। ग्वालियर में संपत्ति कर वसूली के लिये उन्होंने अभियान भी चलाने के निर्देश दिये।