उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का ग्वालियर दाैरा हुआ रद्द,ये रही वजह 

Author Picture
By Sharma Published On: October 6, 2021

ग्वालियर। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की 12 अक्टूबर को ग्वालियर की प्रस्तावित यात्रा रद्द हो गई है। वे शहर में निजी विश्वविद्यालय एवं प्रशासन द्वारा आयाेजित कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए आ रहे थे। दरअसल प्रदेश के कई जिलाें में उपचुनाव हाे रहे हैं। जिसके चलते आदर्श आचार संहिता लागू हाे गई है। उप राष्ट्रपति नायडू के ग्वालियर दाैरा निरस्त हाेने का कारण आचार संहिता लागू हाेना बताया जा रहा है।

हालांकि ग्वालियर जिले में आचार संहिता लागू नहीं है। गाैरतलब है कि उप राष्ट्रपति के आगमन की सूचना मिलने के बाद निजी विश्वविद्यालय एवं प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी थीं। प्रशासन के कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल, सीएम एवं अन्य अतिथि भी थे, लेकिन निजी यूनिवर्सिटी का कार्यक्रम जरूर प्रभावित हाे सकता है।