हमीदिया अस्पताल हादसाः उमा भारती ने दिया ये बड़ा बयान 

Author Picture
By Sharma Published On: November 9, 2021
Uma Bharti's big statement, I will contest f

भोपाल। कमला नेहरू अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में आग लगने से 8 नवजातों की मौत में बीजेपी की वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नसीहत दी है। उमा ने हादसे को लेकर शिवराज से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर राजधर्म का पालन करें।

 

उमाभारती ने इसके बाद सोशल मीडिया पर लिखा- यह न भूलने वाला दुखद अध्याय है। इसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें जिन्हाेंने भी लापरवाही की हैं, उनको जल्द ही सख्त सजा मिलनी चाहिए। उमा भारती ने कहा कि मेरी आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात हुई है। वह भी इस घटना से बहुत दुखी हैं।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देने के साथ ही सरकार से तीन सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार बताए कि कमला नेहरू अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड का फायर ऑडिट कब से नहीं हुआ है? उसके मेंटेंनेंस और मॉनिटिरिंग की जिम्मेदारी किसकी थी? इसको कब और कितना बजट मिला है? इन तथ्यों की जांच करके अपराधियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए। मृतक शिशुओं के माता-पिता और परिवार के प्रति मेरी अत्यधिक संवेदना व उनके दुख की भरपाई नहीं हो सकती।