हाईकोर्ट जज न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर का कोरोना से निधन

Author Picture
By Sharma Published On: December 13, 2020
High Court

इंदौर। हाईकोर्ट जज न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर justice vandana kasrekar died  का आज निधन हो गया। बताया जा रहा ​है कि न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर को ​कोरोना था जिसके चलते उनका निधन हुआ है। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले उन्हें तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था। तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाना था, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भर्ती किया गया था।

 

 

जस्टिस वंदना केसरकर एक वर्ष बाद रिटायर होने वाले थी और लंबे समय से इंदौर के मेदांता अस्पताल में ही भर्ती थी। केसरकर इंदौर बेंच की दूसरी महिला जज थी। वर्ष 1960 में जन्मी कसरेकर इंदौर हाईकोर्ट बार की आजीवन मेम्बर रही और 2014 में जज बनीं, 2016 में स्थायी जज बनी।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप