गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Author Picture
By Sharma Published On: October 26, 2021

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ प्रत्येक चुनावी सभा में हमसेे 15 साल के कामकाज का हिसाब मांगते हैं और अपने विधायकों का हिसाब नहीं रखते हैं। विधानसभा में उनका गणित ही बिगड़ा जा रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो वर्ष 2023 के चुनाव में कांग्रेस का भूगोल ही बिगड़ जाएगा। यह बात गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कही।उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को थोड़ी चिंता पार्टी की भी करनी चाहिए ताकि भूगोल न बिगड़े। अब तक 27 साथ छोड़कर चले गए हैं। हिसाब अपने विधायकों का रखना चाहिए।

 

कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि दो दिन में कार्रवाई करेंगे और दीपावली के पहले गिरफ्तारी हो जाएगी। मक्सी के पास में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गृहमंत्री ने कहा कि इस पूरे प्रकरण से कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर होता है। पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड़ा नारी के हक की बात करती हैं पर मध्य प्रदेश में महिला के साथ हुई इस घटना पर एक भी नेता कुछ भी नहीं बोला। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह आरोपित को बचाने की बात करते हैं।

 

गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि जनता के लिए जान लगा देंगे तो वो करके दिखाते हैं। देश के इतिहास में ऐसा कोई गृहमंत्री नहीं है जो सीआरपीएफ के केंप में जाकर सो जाए। प्रधानमंत्री सियाचिन में जाकर दीपावली मनाए। यह होती है जीवटता और देश के लिए समर्पण। फारुख अब्दुल्ला बिना सुरक्षा के लाल चौक चले जाएंगे।