गृह मंत्रालय की घोषणा प्रदेश में 16 अफसरों को मिलेंगे पुलिस अवाॅर्ड

Author Picture
By Sharma Published On: January 25, 2021
Home Ministry announces

भोपाल : मध्यप्रदेश गृह मंत्रालय ने इस साल पुलिस अवाॅर्ड की घोषणा कर दी है। सूची में मध्य प्रदेश के 16 पुलिस अफसरों का नाम हैं। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरविंद कुमार सक्सेना और सतना एसपी धरमवीर सिंह को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। दोनों पुलिस अफसरों को यह अवाॅर्ड 4 साल पहले 31 मई 2017 को भोपाल में धर्मस्थल से जुड़े विवाद के चलते हुई घटना के बाद सौहार्द्र बनाने में अहम भूमिका अदा करने के लिए दिया जा रहा है। उस दौरान सक्सेना एसपी नाॅर्थ भोपाल और धरमवीर एसएसपी जोन-4 थे।

गौरतलब है, हमीदिया अस्पताल कैंपस में धर्मस्थल से जुड़ा विवाद 31 मई 2017 की रात उग्र हो गया था। पीरगेट चौराहे पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। दोनों तरफ से पथराव हुआ। डायल 100 समेत अन्य गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई।

 

कई वाहनों को आग लगा दी गई थी। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने हवाई फायर किए। आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े थे गृह मंत्रालय की सूची में वीरता पदक के लिए 2 पुलिस अफसरों के अलावा एडीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव समेत 4 अफसरों को विशिष्ट सेवा पदक और रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला समेत 10 अफसरों का सराहनीय सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है।

 

ये भी पढ़े :मध्यप्रदेश में लोक सेवा गारंटी कानून के 10 साल पूरे , सीएम करेंगे कलेक्टर कमिश्नर से चर्चा

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप