ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री ने बिजली के रेट बढ़ाने के दिए संकेत फिर लगेगा महंगाई का करंट

Author Picture
By Sharma Published On: March 13, 2021

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर अब जनता को एक और महंगाई का झटका लगने वाला है. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी के संकेत दे दिए है. उन्होंने बिजली बिल की दरों को लेकर कहा कि जब खर्चा पड़ता है, तो दरें बढ़ानी पड़ती हैं, लेकिन हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि बिजली की दरें कम रहे|

साथ ही मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हम अपनी तरफ से बिजली की दर अनुरूप करने के लिए विभाग के उत्पादन के खर्चों में कटौती कर रहे हैं. हम कोशिश करेंगे कि आने वाले समय में बिजली के दाम न बढ़ें, लेकिन इस साल के खर्च के हिसाब से विनियामक आयोग बिजली के दरों को तय करेगा, जिसका पालन शासन करेगा|
Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप