MP में ढोंगी बाबा ने दो साथियों के साथ मिलकर महिला से किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: December 15, 2020
raped

भोपाल | ढोंगी बाबा ने साथियों के साथ मिलकर अपनी महिला भक्त को 12 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला उनके चंगुल से किसी तरह छूटकर थाने पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। आरोपी बाबा की तलाश में पुलिस ने सुबह 5:30 बजे कुछ ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल तीनों फरार हैं।

 

इस देश के प्रधानमंत्री का कोरोना के कारण निधन

गांधीनगर पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला का पति प्राइवेट जॉब करता है। महिला का कहना है कि छोला मंदिर थाना इलाके के प्रेम नगर में श्यामलाल नाम का बाबा रहता था। वह अपने आप को संत बताता था। इसी कारण वह उससे जुड़ गई। इसी 2 दिसंबर को बाबा का शिष्य तेजू उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर प्रेम नगर ले गया, जहां उसने उसे विजय के हवाले कर दिया।

विजय ने प्रेम नगर ले जाकर एक मकान दिखाया और मकान मालिक को मुझे पत्नी बताते हुए किराए पर मकान लिया। मेरे मना करने पर उन्होंने कहा कि अगर मुंह खोला, तो वह उसे और उसके दोनों बच्चों को जान से मार देंगे। इसके बाद उसे उस घर में बंधक बना दिया। महिला ने आरोप लगाया कि 7 और 12 दिसंबर को श्यामलाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह विरोध करती रही, लेकिन आरोपियों की धमकी के कारण वह चुपचाप रही। सोमवार दोपहर वह किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर वहां से भाग निकली।

मप्र  में आज से नहीं लगेगी ऑनलाइन क्लासेस, मांगे पूरी नहीं होने पर प्राइवेट स्कूल का बड़ा फैसला

देर रात थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने तेजू, विजय और श्यामलाल पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अपहरण, जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार सुबह कुछ ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।

पुलिस को आशंका है कि हो सकता है कि श्यामलाल ने इसी तरह कुछ और महिलाओं का भी शारीरिक शोषण किया होगा। हालांकि अब तक कोई सामने नहीं आया है। अब पुलिस बाबा की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस उसके मूल निवास की भी जानकारी निकालने में लग गई है।

जानलेवा फैक्ट्रीः सड़े आलुओं को वाशिंग पाउडर से साफ कर बना रहे थे चिप्स

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप