ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर महानगर की पांचों मंडलों की कार्यकारिणी आज घोषित कर दी गई है। पांचों मंडल की जंबो कार्यकारिणी ग्वालियर के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी और महानगर अध्यक्ष कमल माखीजानी की अनुशंसा पर घोषित की गई है। इन मंडलों की जंबो कार्यकारिणी में अभी तक सिंधिया समर्थकों को ज्यादा तरजीह नहीं दी गई है। लेकिन प्रत्येक मंडल में दो-तीन प्रमुख पद जरूर रिक्त रखे गये हैं।
ग्वालियरमध्यप्रदेश
Gwalior में BJP मंडलों की जंबो सूची घोषित, सिंधिया समर्थकों के लिये वैकेंसी खाली
By Sharma
Published On: December 22, 2020
ताकि सिंधिया समर्थक भाजपाईयों को बाद में सिंधिया के कहने पर एडजस्ट किया जा सके। भाजपा महानगर के जिन पांचों मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है, उनमें , पंडित दीनदयाल मंडल वीर सावरकर मंडल, कोटेश्वर मंडल, रानी लक्ष्मीबाई मंडल और वीर दुर्गादास मंडल शामिल हैं। वीर सावरकर मंडल में ६१ सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है इसमें एक पद उपाध्यक्ष व एक पद मंत्री का रिक्त रखा गया है, ताकि सिंधिया समर्थक भाजपाईयों को स्थान दिया जा सके। वीर सावरकर मंडल में ८० सदस्यीय कार्यकारिणी में एक पद महामंत्री एक पद मंत्री , कोटेश्वर मंडल की ६१ सदस्यीय कार्यकारिणी मेें एक पद उपाध्यक्ष व एक पद मंत्री रानी लक्ष्मीबाई मंडल की ६३ सदस्यीय कार्यकारिणी में एक पद उपाध्यक्ष एक पद महामंत्री व एक पद मंत्री के रिक्त रखे गये हैं।
वीर दुर्गादास मंडल में दो पद उपाध्यक्ष एक पद महामंत्री व एक पद मंत्री के रिक्त रखे गये हैं। ताकि इनमें सिंधिया समर्थकों को एडजस्ट किया जा सके। वीर सावरकर मंडल में पहली बार विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये हैं, जिसमें सिंधिया समेत जिले के कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया गया है। कुल मिलाकर भाजपा महानगर की मंडल कार्यकारिणी में खाली रखे गये कुछ प्रमुख स्थानों को देखकर स्पष्ट है कि इनमें संगठन भाजपा नेता सिंधिया से चर्चा कर उनके समर्थकों की ताजपोशी कर सकता है।
Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप
