मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक, धीरे-धीरे नीचे गिर रहा पारा

Author Picture
By Sharma Published On: October 22, 2021

जबलपुर। सर्द ऋतु ने दस्तक के साथ मौसम का मिजाज अब नरम हो गया है। सुबह और फिर शाम को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह की गुनगुनी धूप में बैठना अब अच्छा लग रहा है। ठंड का ऐसा सुरूर छा रहा है कि पारा भी गोते लगा रहा है। पिछले पांच दिनों में रात का न्यूनतम पारा करीब पांच डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। जबकि दिन का अधिकतम पारा भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। शुक्रवार की सुबह फिजाओं में ठंडक का अहसास कराती रही। दोपहर में सूरज का तेज मध्यम रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने में आने वाले दिनों में पारा गिरेगा और ठंड का असर और तेज होगा।

गत दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुलने लगी है। सुबह और रात में ओस की बूंदें भी बिछने लगी हैं। रहती हैं। रात को हल्की ठंड महसूस होने से गर्म कपड़े भी निकल आए हैं। ठंड के असर से पंखे-कूलर की रफ्तार भी अब धीमी हो गई है। जैसे-जैसे रात ढलती है ठंड का अहसास बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है। हवा अभी पश्चिमी है। जब उत्तरीय होगी तब ठंड का अहसास बढ़ने लगेगा।