उपचुनाव में बंपर वोटिंग को लिकर शिवरज बोले भाजपा की ही जीत होगी 

Author Picture
By Sharma Published On: November 4, 2020
CM Shivraj

भोपाल |  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 28 उप चुनाव में जनता ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया है। जनता ने लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान को पवित्र कर्तव्य माना है। कोरोना (corona)  का भय और असर कहीं नहीं दिखा।

 

 
 

 

 

कुछ स्थानों पर तो 2018 से ज्यादा वोटिंग हुई है, यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती है। मैं अपने मतदाता भाई बहनों बेटे बेटियों का आभार प्रकट करता हूं। जितनी बंपर वोटिंग हुई है, उतनी बंपर भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस की बौखलाहट स्पष्ट दिख रही है। अब यह लोकतंत्र का मजाक उड़ाना ही है कि अभी से ईवीएम EVM पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए, 2018 में ईवीएम EVM  ठीक थी जब तुम्हारी सरकार बनी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अधिकारियों को धमका रही है। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि कर्मचारी अधिकारियों का मान सम्मान होता है, उनकी अपनी गरिमा होती है। अधिकारियों को देख लेंगे यह धमकी लोकतंत्र का मजाक है और अधिकारी कर्मचारी का अपमान भी जो कतई उचित नहीं कहा जा सकता है। कांग्रेस की बौखलाहट से प्रकट होता है कि कांग्रेस ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है।
यह लोकतंत्र की जीत है, जो मतदान के रूप में प्रकट हुई है। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश हमारा संकल्प है। हमने रोडमैप तैयार कर लिया है, अब हम इसमें तेजी से काम करना शुरू करेंगे। अपने मतदाता भाई-बहनों बेटे बेटियों का आभार प्रकट करता हूं।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप