अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव के आसार, इन जिलों में हो सकती है बारिश

Author Picture
By Sharma Published On: February 15, 2021
Major changes

भोपाल। मध्यप्रदेश मौसम में एक बार फिर बड़े बदलाव के आसार है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बारिश से ठंड नहीं बढ़ेगी। सूरज के तेवर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आज कई क्षेत्रों में नमी के कारण छाए बादल रहेंगे।


बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में बीते सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड गायब हो गई है। राजधानी भोपाल में दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड पड़ रही है। जिलों में भी ठंड में कमी आई है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अब बारिश की संभावना जताई है।

आज कई जिलों में ठंडी हवाएं भी चल रही है। आसमान में छाए काले बादलों की वजह से बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम ​विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार है।

ये भी पढ़े : MP में डीजल कीमतों पर बवाल, कमलनाथ ने CM शिवराज को दी ये चेतावनी

  Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप