MP के इस जिले में तीन दिन बाद मानसून का प्रवेश, जून के बीच होगी अच्छी बारिश

Author Picture
By Sharma Published On: June 12, 2021

भाेपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय हाेने से भाेपाल, जबलपुर, हाेशंगाबाद, सागर संभाग के जिलाें में अच्छी बरसात का सिलसिला शुरू हाे गया है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटाें के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पचमढ़ी 70.4, रायसेन 61.8, भाेपाल 48.2, नौगांव 42.8, हाेशंगाबाद 38.6, दमाेह 29, बैतूल 28.4, भाेपाल सिटी 24.6, खजुराहाे 15.0, सागर 13.8, मलाजखंड 8.8, मंडला 6.0, जबलपुर 4.8, गुना में 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शनिवार काे झमाझम बरसात के साथ मानसून राजधानी में भी प्रवेश कर सकता है।

इंदौर सहित पूरे प्रदेश में 13 से 15 जून तक बारिश की स्थिति रहेगी। हालांकि इंदौर संभाग में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इंदौर में अगले 72 घंटे में मानसून के प्रवेश करेगा। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था।

गौरतलब है कि मप्र में इससे पहले वर्ष 2013 में भी तय समय से पहले 10 जून का मानसून का आगमन हुआ था लेकिन उस समय इंदौर, होशंगबाद व जबलपुर संभाग भी शामिल था। उस समय अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों सक्रिय होने से ऐसा हुआ था। इस बार बंगाल की खाड़ी ही सक्रिय है इस वजह से पूर्वी मप्र में 15 जून के पहले मानसून का प्रवेश हो जाएगा।