करवा चौथ पर इंदौर, जबलपुर, सहित 19 जिलों में नहीं दिखेगा चांद!

Author Picture
By Desk Input Published On: October 20, 2024

इंदौर। इंदौर और जबलपुर समेत 19 जिलों में आज बादल छाने के कारण चांद नहीं दिखेगा, जिससे करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं के लिए व्रत खोलना कठिन हो सकता है। इस स्थिति में महिलाएं शास्त्रों में बताए गए पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करके विशेष विधियों से अपना व्रत खोल सकती हैं।

मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन कई जिलों में बारिश जारी है। इंदौर और जबलपुर सहित 19 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे रविवार को चांद का दिखाई देना मुश्किल होगा। करवा चौथ के व्रत में चांद देखे बिना महिलाएं व्रत नहीं खोल सकती हैं, लेकिन इस स्थिति में शास्त्रों में कुछ नियम दिए गए हैं जिनका पालन किया जा सकता है।

चांद न दिखने पर करवा चौथ का व्रत खोलने के तरीके
यदि करवा चौथ के दिन चांद का दीदार नहीं हो रहा है, तो आप भगवान शिव की तस्वीर देखकर अपना व्रत पूरा कर सकती हैं। इस दौरान ध्यान रखें कि भगवान शिव की तस्वीर में उनके मस्तक पर चंद्रमा होना चाहिए।

आप चावल से चंद्रमा बनाकर भी व्रत खोल सकती हैं। चंद्रोदय की दिशा में एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर चावल से चंद्रमा बनाकर “ओम चतुर्थ चंद्राय नम:” मंत्र की स्तुति करें। इस तरह आप अपना व्रत पूरा कर सकती हैं।

यह एक नया तरीका है: यदि आपके शहर में चांद नहीं दिखाई दे रहा है, तो आप अपने परिचितों को वीडियो कॉल कर सकती हैं। उनके पास चांद दिख सकता है, जिससे आप विधिपूर्वक पूजा करके अपना व्रत खोल सकती हैं।