MP : शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Author Picture
By Sharma Published On: December 26, 2020
MP

भोपाल: मध्य प्रदेश के शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा के 77 में से 34 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पॉजिटिव आए कर्मचारियों में अधिकतर की तैनाती MLA रेस्ट हाउस में थी. इन सभी का रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद आरटीपीसीआर भी कराया गया था|

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भी 55 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है. जिनकी रिपोर्ट शनिवार तक आनी है. शीतकालीन सत्र से पहले इतनी ज्यादा संख्या में कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधानसभा सकते में है|

विधानसभा सदस्यों की सुरक्षा को देखते हुए 300 लोगों का टेस्ट कराया गया है. इतनी ज्यादा संख्या में कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज दोपहर 3 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में 1 दिन का सत्र बुलाने का फैसला लिया जा सकता है|

 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का 3 दिवसीय शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर 2020 से शुरू हो रहा है. वहीं, शीतकालीन सत्र से पहले विधायकों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग आज की जा रही है |

ये भी पढ़े : BJP में शामिल हुए JDU के विधायक, सीएम नीतीश कुमार ने कही ये बड़ी बात

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप