एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीख का किया ऐलान,इस दिन से परीक्षा

Author Picture
By Sharma Published On: November 3, 2021
mp-board-special-exam-from-monday

भोपाल। कोरोना संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने वर्ष 2021-22 की 10वीं-12वीं की परीक्षा की तारीख ऐलान कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को माध्यम शिक्षा मण्डल के सचिव की तरफ से आदेश जारी किए गए। इसके अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं, 12वीं व व्यावसायिक विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) और शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधिक की सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल एग्जाम 12 फरवरी 2022 से होंगी।

  1. जानकारी के अनुसार आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया कि सैद्धांतिक परीक्षा 20 मार्च 2022 तक और प्रायोगिक परीक्षा 31 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। मण्डल की परीक्षाओं के आयोजन के विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।