आश्रम-3 के विवाद पर दिग्गी बोले बजरंग दल में आपके ही गुंडे,रामेश्वर शर्मा ने कही ये बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: October 25, 2021

भोपाल। भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 के क्रू पर बजरंग दल के हमले के बाद सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को गुंडों का दल कहा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी, गृहमंत्री जी मध्यप्रदेश की जनता आपके पाले हुए गुंडों को कब तक बर्दाश्त करेगी। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ईद पर जबलपुर में पुलिस पर हमला करने वाले क्या शांति दूत थे

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट करके कहा, बजरंग दल संघ का आपराधिक प्रवृत्ति का दल है। भोपाल फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी लोकप्रिय हो गया है। प्रकाश झा ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता हैं। क्या प्रकाश झा की यूनिट को भोपाल पुलिस द्वारा संरक्षण नहीं देना चाहिए था।

इस पर पलटवार करते हुए हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आश्रम पर वेब सीरीज बनाने वाले क्या कभी मदरसों पर वेब सीरीज बनाने की औकात रखते हैं। ईद पर जबलपुर में पुलिस पर हमला करने वाले क्या थे, राजा साहब? शांति दूत? उस दिन आपकी ट्विटर की चिड़िया क्यों नहीं चहकी