नाथूराम गोडसे की जयंती को लेकर पुलिस व हिंदू महासभा में हुआ विवाद

Author Picture
By Sharma Published On: May 19, 2023

ग्वालियर। नाथूराम गोडसे की जयंती काे लेकर पुलिस व हिंदू महासभा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पुलिस ने हिमस के फलवितरण कार्यक्रम को रोक दिया और नाथूराम गोडसे का चित्र आदि ले लिए। इसके बाद हिमस के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इंदरगंज क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हालात बन गए। हालांकि अफसरों ने मौके पर और पुलिस बल तैनात कर दिया है।

नाथूराम गोडसे का आज जन्मदिन है। उनके मंदिर में पूजा अर्चना व आरती करने के बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ता फल वितरण कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और फल वितरण को रोक दिया। इससे कार्यकर्ता व पुलिस आमने सामने आ गए। इसके बाद कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे के चित्र लेकर दौलतगंज जा रहे थे। पुलिस ने चित्र के साथ अन्य सामग्री भी छीन ली। इससे तनाव भरा माहौल बन या। अतिरिक्त पुलिस तैनात करके पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।