MP में पुलिसकर्मी ने नर्स से एक साल तक किया दुष्कर्म, मुंह खोलने पर पीड़िता को दी थी जान से मारने की धमकी

Author Picture
By Sharma Published On: February 26, 2021
gang-raped.

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार​ फिर शर्मसार कर देने वानी घटना सामने आई है। भोपाल में रहने वाले एक policeman rape case पुलिसकर्मी ने एक नर्स के दरिंदगी की है। बताया जा रहा है कि 24 साल की नर्स से शादीशुदा पुलिसकर्मी एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। कुछ दिन पहले नर्स को पुलिसकर्मी की शादी की जानकारी लगी। नर्स ने जब पुलिसकर्मी से ये बातें बताई तो वह विरोध करने लगा।इतना ही नहीं पुलिसकर्मी ने नर्स को जान से मारने की धमकी भी दी।

जानकारी के अनुसार पुनिसकर्मी शादी शुदा है और उसकी दो बेटियां भी है। उधर भोपाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने समेत कई मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि 24 वर्षीय लड़की एक निजी नर्सिंग होम में जॉब करती है। साथ ही पढ़ाई भी कर रही है। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात अपने एक दोस्त के माध्यम से एक आरक्षक से हुई थी। उसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे और फिर वह एक दूसरे से मिलने लगे।

इस बीच आरोपी ने लड़की को शादी का प्रस्ताव रखते हुए दुष्कर्म किया। गुरुवार को उसे नर्स को पता चला कि आरोपी तो पहले से ही शादीशुदा है। उसने इस संबंध में आरोपी से बात की, तो उसने धमकाते हुए कहा कि अगर वह किसी को इस संबंध में बताएगी, तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके बाद नर्स ने थाने में जाकर दर्ज दुष्कर्म, धमकाने समेत कई मामले FIR दर्ज कराई।