चुनाव से पहले सियासी दौरे, PM मोदी इस दिन आएंगे MP दौरे पर

Author Picture
By Sharma Published On: July 22, 2023

भोपाल। प्रदेश में इसी साल के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 या 14 अगस्त को फिर मध्य प्रदेश आ सकते हैं। वे सागर में भारतीय जनता पार्टी के संत रविदास मंदिर निर्माण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी उनके दौरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। बुंदेलखंड में दलितों को लुभाने के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी की है। सागर में 100 करोड़ रुपये की लागत से सरकार संत रविदास का मंदिर सरकार बना रही है। इसके माध्यम से भाजपा दलित वोटरों को साधने जा रही है।

 

प्रदेश की करीब आठ करोड़ आबादी में से 15.6 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति वर्ग की है। प्रदेश में 230 सीटों में से 35 सीटें अनूसचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 2003 और 2013 तक अनुसूचित जनजाति वर्ग का साथ मिलने पर भाजपा सत्ता में काबिज रही, लेकिन 2018 में इस वर्ग के छिटकने से भाजपा के हाथ से सत्ता चली गई। इस वर्ष कांग्रेस ने 18 और भाजपा ने 17 सीटें जीती थी। जबकि 2013 में भाजपा के पास 28 सीटें थी।

 

कांग्रेस भी सागर में 13 अगस्त को बड़ा कार्यक्रम कर रही है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। खरगे अनुसूचित जाति वर्ग से ही आते हैं। खरगे के जरिए कांग्रेस दलित वोटरों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है।

 

समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अगस्त में प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे 6 अगस्त को खरगोन दौरे पर आ सकते हैं। यादव मध्य प्रदेश की उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे जिलों का दौरा कर सकते हैं।