राजमाता विजयराजे सिंधिया की पुष्पांजलि में पहुंचे प्रधुम्न सिंह तोमर, बोले- राजमाता विजयराजे हम सबके लिए आदर्श

Author Picture
By Sharma Published On: January 25, 2021
Rajmata Vijayaraje Scindia

ग्वालियर : मध्यप्रदेश में स्वर्गीय राजमाता विजयराजे सिंधिया की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर ग्वालियर के कटोराताल स्थित सिंधिया छतरी पर पुष्पांजलि आयोजित की गई। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों के साथ आम लोगों ने पहुंचकर राज माता विजय राजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की। इस के साथ ही राजमाता विजयराजे सिंधिया की बेटी यशोधरा राजे सिंधिया, कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री माया सिंह, लाल सिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी सहित तमाम नेता और आम लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर भजन सभा भी आयोजित हुई। हज़ारों लोगों ने राजमाता को श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा- कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने हमेशा शुचिता की राजनीति की है उन्होंने जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजमाता विजय राजे सिंधिया आज हम सबके लिए आदर्श हैं।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप