ग्वालियर में प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ढकेला ठेला जानिए वजह

Author Picture
By Sharma Published On: January 2, 2021
Pradyuman Singh Tomar

ग्वालियर। मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गंदी नालियों की सफाई को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने गरीब बुजुर्ग आदमी की मदद करके अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है, मंत्री तोमर एक बुजुर्ग को ठेला ढकेलते देता तो खुद ही उनकी मदद करते हुए ठेला ढकेलने लगे।

मंत्री प्रदृमन सिंह तोमर एसबीआई चौराहे पर लोगों की समस्याएं सुनने निकले थे, तभी उनकी नजर एक बुजुर्ग ठेला चालक पर पड़ी तो उन्होंने खुद ही ठेला धकेलकर उसकी मदद करने लगे। इस दौरान उन्होंने ठेला चालक रघुवर पाल से उनकी समस्याएं सुनी और उनकी रुकी हुई पेंशन शीघ्र चालू करने का आदेश दिया।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप