इंदौर में माफियाओ पर नगर निगम की सख्ती प्रशासन द्वारा होटल पर रिमूवल की कार्यवाही

Author Picture
By Sharma Published On: January 10, 2021
mafia

इंदौर | रविवार सुबह नगर निगम की जेसीबी का पंजा महालक्ष्मी नगर में एक निर्माणाधीन होटल पर चला। बाहरी तौर पर तो यह भवन निर्माणाधीन नजर आ रहा है लेकिन प्रशासन को यहां होटल संचालित होने की सूचना मिली थी। होटल में अनैतिक कार्य हो रहे थे। प्रशासन भवन मालिक पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

गुंडे, ड्रग माफिया, भूमाफिया और अब अनैतिक कार्य संचालित करने वाले होटलों पर निगम का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। नगर निगम और जिला प्रशासन शहर को “क्लीन सिटी” बनाने में लगा हुआ है। जहां कचरे से शहर को बाहर किया जा रहा है, वैसे ही शहर के अंदर अनैतिक कार्य और माफियाओं को भी शहर से बाहर करने का काम भी लगातार जारी है।

इसी तारत्मय में निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए शहर के महालक्ष्मी नगर में बनी स्वीटहार्ट होटल पर रिमूवल की कार्यवाही की है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक कार्य संचालित किया जा रहा है। इस पर रविवार सुबह निगम द्वारा यह कार्यवाही की गई।

निगम उपायुक्त देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गोपाल कुमावत द्वारा लसुडिया थाना क्षेत्र में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था। नियम के अनुसार बिल्डिंग के आसपास एमओएस निगम के नियम के अनुसार नहीं छोड़े जाने के कारण यह कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में बिल्डिंग मालिक द्वारा 1500 स्केवयर फीट प्लाट पर G+2 भवन की रेसिडेंशियल परमिशन प्राप्त कर कमर्शियल उपयोग हेतु G+3 का निर्माण किया जा रहा था। यहां होटल मालिक मोहम्मद अली उस्मानी पर भी प्रशासन कार्यवाही की तैयारी कर रहा है।