ग्वालियर में दुष्कर्म की घटना पर बवाल पीड़ित कोर्ट के बाहर बोली- बयान बदलने के लिए

Author Picture
By Sharma Published On: February 2, 2021
rape incident

ग्वालियर | मध्यप्रदेश सोमवार शाम को एक दुष्कर्म के मामले पर मुरार थाना से लेकर कोर्ट तक काफी बवाल मचा। पीड़ित लड़की जिस घर में झाडू-पोंछा का काम कर रही है उसके मालिक के नाती और नाती के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। घटना 31 जनवरी रात 8 बजे की थी। उसी रात 11.23 बजे पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, पर सोमवार शाम इस मामले में उस समय बवाल खड़ा हो गया जब पुलिस ने लड़की को थाना में बंद कर झाडू-डंडों से पीटा।

पुलिस का कहना था कि लड़की ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए झूठा मामला दर्ज कराया है। लड़की ने कोर्ट में भी TI मुरार अजय पवार और पूरे स्टाफ पर थाना में बंद कर कोर्ट में बयान बदलने के लिए पीटने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने भी पीड़ित को मुरार पुलिस को नहीं सौंपने के निर्देश दिए हैं। लड़की जब कोर्ट आई थी तो उसके चेहरे पर थप्पड़ केे निशान थे। शरीर पर कई जगह पिटाई के निशाने थे।