ग्वालियर में रेत माफिया ने की पुलिस पर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग , थाना प्रभारी हुए घायल

Author Picture
By Sharma Published On: February 5, 2021
police

ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जलालपुर में रेत माफिया ने पुलिस पर हमला कर दिया है। रेत माफिया ने पुलिस पर फायरिंग की है। रेत से भरे ट्रैक्टर- ट्रॉली रोकने पर रेत माफिया ने पुलिस पर ही हमला कर दिया है।

बदमाशों ने फायरिंग के बाद भागने की भी  कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 5 से ज्यादा बदमाशों को दबोच लिया है। बदमाशों के साथ हुई इस मुठभेड़ में पुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह घायल हो गए हैं|