MP विधानसभा सत्र के लिए स्कूल शिक्षा विभाग अफसरों की ड्यूटी, गाइडलाइन जारी

Author Picture
By Desk Input Published On: December 3, 2024

भोपाल। राज्य में शीतकालीन सत्र के लिए सरकारी विभाग पूरी तरह से तैयार हैं। विधानसभा सत्र के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी रात 10:30 बजे तक निर्धारित की गई है, और इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने गाइडलाइन जारी की है।

गाइडलाइन में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। शीतकालीन सत्र के दौरान, अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब अंग्रेजी में नहीं देंगे। सत्र शुरू होने से चार दिन पहले सभी सवालों के जवाब कलेक्टर को सौंपने होंगे। इसके अलावा, कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 8 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक गी, और इस जानकारी को राज्य शिक्षा केंद्र तक पहुंचाना अनिवार्य होगा।