सिंधिया ने एमपी को दी सौगात,अब इंदौर से 3 नई फ्लाइट शुरु

Author Picture
By Sharma Published On: November 1, 2021

इंदौर। इंदौर से प्रयागराज, जोधपुर और सूरत के लिए इंडिगो कंपनी ने 31 अक्टूबर से सीधे उड़ानें शुरू की हैं। ये उड़ाने रोज रहेंगी। रविवार को दोनों तरफ से छह उड़ानें शुरू की गईं। इंदौर से प्रयागराज के लिए दोपहर 2.45 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट शाम 4.35 बजे वहां पहुंचेगी। जबकि प्रयागराज से दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट दोपहर 2.15 बजे इंदौर आएगी।

 

बात दे इसी तरह इंदौर से जोधपुर की फ्लाइट दोपहर 3.05 बजे उड़ेगी और शाम 4.30 बजे पहुंचेगी। दूसरी तरफ जोधपुर से शाम 5 बजे चलने वाली फ्लाइट शाम 6.40 बजे इंदौर आएगी। इंदौर से सूरत उड़ने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 7 बजे रवाना होगी और रात 8.20 बजे सूरत पहुंचेगी। वहीं सूरत से रात 8.55 बजे उड़ने वाली फ्लाइट रात 10 बजे इंदौर आएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल रूप से इनकी शुरुआत की।

 

इंडिगो के चीफ स्ट्रेटेजी एवं राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि हमें तीन अलग-अलग राज्यों से इंदौर के लिए नए मार्गों की शुरुआत करने की खुशी है। इससे क्षेत्रीय स्तर पर सेवाओं का विस्तार होगा। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शहर, इंदौर से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के राजनीतिक, पर्यटन एवं व्यवसायिक केंद्रों की सीधी कनेक्टिविटी क्षेत्रीय यात्रा की मांग को पूरा करेगी। इससे व्यापार, पर्यटन और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।