ग्वालियर में सिंधिया बोले कांग्रेस ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया कांग्रेस पर कसा तंज कही ये बाड़ी बात 

Author Picture
By Sharma Published On: January 17, 2021
Scindia

ग्वालियर | जिस कांग्रेस ने प्रदेश के लिए कभी कुछ नहीं किया वो अब मुरैना में महा पंचायत की नौटंकी पर उतर आई है। कांग्रेस के समय में भू माफिया, रेत माफिया, भ्रष्टाचार और शराब माफिया पनपा था। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टस के निरीक्षण के बाद यह बात कही है।

राज्यसभा सांसद सिंधिया रविवार को निरीक्षण के बाद काफी आक्रामक लहजे में नजर आए हैं। पहले उन्होंने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट पर अभी तक किए गए कार्य पर खुशी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने सवालों के जवाब बड़ी आक्रामकता के साथ दिए। मुरैना में कांग्रेस के महा पंचायत करने के सवाल पर वह बोले हैं, कांग्रेस की महा पंचायत, पंचायत तो छोड़िए, प्रदेश के लिए कभी कुछ किया है। सिर्फ नौटंकी करने कांग्रेस मुरैना आ रही है।

 

उनको वहां के लोगों के साथ घटी घटना का दर्द नहीं है। साथ ही शराब सिंडिकेट पर भी उनका कहना था कि यह कांग्रेस के शासन काल का ही नतीजा है। उनके शासन काल में भ्रष्टाचार से लेकर माफिया तक पनपे थे। पर प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वशासन है। मुरैना के लोगों को इंसाफ मिलेगा।

ये भी पढ़े : भोपाल में लगा कर्फ्यू, हिंसा की आशंका के चलते कलेक्टर ने लिया फैसला

मुरैना में जो हुआ है वह नहीं होना चाहिए था। वहां जो पीड़ित परिवार हैं मैं उनके साथ हमेशा रहा हूं और रहूंगा। मैंने वहां के लोगों से मुलाकात की है। अपनी ओर से राहत राशि भी दी है। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भी इस मसले पर बात कर उन्हें ज्यादा से ज्यादा मदद मुहैया कराने का प्रयास करता रहूंगा।


Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप