सिंधिया का बड़ा बयान, कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ की वादाखिलाफी वही ट्रैक्टर में चढ़कर कर रहे एक्टिंग

Author Picture
By Sharma Published On: December 26, 2020
By-election Scindia

भोपाल। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कहा है कि पार्टी में हर वर्ग के व्यक्ति को प्रशिक्षण दिया जाता है, यहां से आगे का रास्ता तय किया जाता है। वहीं कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर सिंधिया ने कहा जिस कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है वही ट्रैक्टर पर चढ़कर एक्टिंग करना चाहते हैं।

सिंधिया ने कहा कि भारत में किसानों का झंडा बुलंद है, यह पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की सोच विचार है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सिंधिया ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, सीएम शिवराज, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी निर्णय लेंगे।

सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक अच्छी सरकार चला रहे हैं, जो भी कायदा कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह के साथ हम आगे बढ़ेंगे।