शिवराज सरकार ने किया कलेक्टर समेत कई अधिकारियों के तबादले

Author Picture
By Sharma Published On: October 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को शिवराज सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने अधिकारियों के तबादले कर दिए। राज्य शासन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विसबल) पीएचक्यू मिलिंद कानस्कर को पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक बना दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 18 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में गृह और सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

 

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ उप सचिव जगदीश चंद्र जटिया को श्रम विभाग में उप सचिव बनाया है, तो श्रम विभाग के उप सचिव छोटे सिंह को अपर आयुक्त (राजस्व) रीवा संभाग पदस्थ किया है। ऐसे ही अपर आयुक्त (राजस्व) सागर संभाग शिवपाल को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं अवकाश से लौटीं उप सचिव शीतला पटले को अपर आयुक्त (राजस्व) सागर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय कुमार वर्मा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।