TMC को झटका, राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल, आज शाम भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान

Author Picture
By Sharma Published On: March 6, 2021

TMC छोड़ चुके वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी आज BJP में शामिल हो गए हैं. BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की मौजूदगी में त्रिवेदी ने BJP का दामन थाम लिया है. बता दें दिनेश त्रिवेदी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के काफी करीबी थे और मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री भी रहे हैं.

राज्‍यसभा सांदस त्रिवेदी ने विवेकानंद का कथन और PM MODI की तारीफ करते हुए बजट सत्र के आखिरी दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

दिनेश त्रिवेदी ने BJP ज्वॉइन करते हुए कहा कि दूसरी पार्टी के लोग (उन्होंने पार्टी का नाम नहीं लिया) जनता की सेवा नहीं करते, लेकिन वहां एक परिवार की सेवा करनी पड़ती है. खास पार्टी में खास परिवार की सेवा की जाती है. त्रिवेदी ने कहा कि वो TMC से पूरी तरह तंग हो चुके थे.

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले लगातार नेताओं का दल बदल का कार्यक्रम चालू है. ममता के कई करीबी नेता अब भी TMC छोड़ BJP में शामिल हो रहे हैं.