ग्वालियर में वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Author Picture
By Sharma Published On: January 4, 2021
Gwalior

ग्वालियर। वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी है। इधर हड़ताल के चलते शहर के चौंक चौराहों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में नाली का पानी ओवरफ्लो हो गया है।

हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 6 महीने से वेतन नहीं दिया गया। बार-बार कहने पर जिम्मेदार लोग बहनेबाजी कर वेतन को रोक दिया गया। वहीं अब सफाई कर्मी वेतन के साथ नगर निगम में ठेका प्रथा का विरोध कर रहे हैं। हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों ने कचरा रोड पर फेंककर विरोध जताया है।