भोपाल | के हबीबगंज इलाके में 17 साल की एक नाबालिग से उसके 37 साल के सगे जीजा ने दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को मुंह बंद नहीं रखने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने पत्नी की मदद के लिए नाबालिग साली को एक महीने पहले कानपुर से यहां बुलाया था। उसके बाद से ही वह मौके की तलाश में था।
भोपालमध्यप्रदेश
नाबालिग को मदद के बहाने बुलाकर सगे जीजा ने किया रेप, जान से मारने दी धमकी
By Sharma
Published On: November 8, 2020
पीड़िता ने अपनी बहन के साथ आरोपी जीजा पर एफआईआर दर्ज कराई। हबीबगंज पुलिस के अनुसार 17 साल की नाबालिग मूलत: कानपुर की रहने वाली है। वह पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसकी बड़ी दीदी का ससुराल हबीबगंज में है। करीब 1 महीने पहले उसके जीजा बृजेश ने उसे यहां बहन की मदद के लिए बुला लिया था। तब से वह दीदी और जीजा के साथ ही रह रही थी।
नाबालिग ने आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर पर अकेली थी। बहन और दूसरे लोग बाहर गए हुए थे। इसी दौरान जीजा आया और उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर लिया। मेरे कुछ कहने के पहले ही उन्होंने मेरा मुंह दबा दिया और जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर दीदी को इस बारे में कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
देर शाम जब दीदी घर पहुंची, तो उसने उन्हें सबकुछ बता दिया। रात करीब 10 बजे पीड़िता ने अपनी बहन के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर कराई। पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
