ठंडी हवाओं का असर होगा कम, वैलेंटाइन डे पर ऐसा रहेंगा मौसम

Author Picture
By Desk Input Published On: February 9, 2025
mp weather news

इंदौर। उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिससे तापमान में अचानक से गिरावट आ गई थी। रविवार से इसका असर खत्म हो जाएगा, जिससे ठंड से राहत मिलेगी।

चार दिन प्रदेशवासी ठंडी हवाओं का कहर झेल रहे थे। अचानक से बढ़ी ठंड ने कई लोगों को बीमार कर दिया था। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखी गई थी।

शनिवार को भी ठंडी हवाएं ने ठंड का एहसास कराया, लेकिन दोपहर में निकली धूप ने थोड़ी राहत दे दी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज धूप से बढ़ जाएगा तापमान

  • शनिवार और शुक्रवार को ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम था। सामान्य से न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
  • रविवार को सुबह हल्के कोहरे का सामना करना होगा, लेकिन दोपहर में धूप निकल आएगी। सोमवार से मौसम सामान्य हो जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जाएगी।

वेलेंटाइन डे तक मौसम में कोई बदलाव नहीं

रविवार से प्रदेश भर में चल रही ठंडी हवाओं पर विराम लगेगा। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे हैं। इस दिन प्रदेश का मौसम साफ हो जाएगा। दोपहर में खिली-खिली धूप निकलेगी, जिससे मौसम सुहाना हो जाएगा। इस दौरान कोहरा भी नहीं रहेगा।

इन जि‍लों में सामान्य रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को बहराइच, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, झांसी, प्रयागराज, नोएडा सहित पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।