ऊर्जा मंत्री ने मनोरंजनालय पार्क का किया निरीक्षण,निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश.

Author Picture
By Sharma Published On: February 14, 2021

ग्वालियर। शहर आते ही अपनी विधानसभा में पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने हजीरा इलाके में बन रहे मनोरंजनालय पार्क का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को सही रूप देने संबंधी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि इसका निर्माण जल्द से जल्द और अच्छी तरह से हो सके।

दरअसल हजीरा इलाके में बन रहे इस मनोरंजनालय पार्क को क्षेत्र के युवाओं की खेलकूद में रुचि को देखते हुए बनवाया जा रहा है। साथ ही इस पार्क में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था वाला ऑडिटोरियम भी बनाया जा रहा है। ताकि लोग यहां कार्यक्रम कर सके। लंबे समय से इस मनोरंजनालय पार्क का निर्माण शुरू हो चुका है।जिसे देखने के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ग्वालियर आते ही पहुंचे थे। चुकी यह मनोरंजनालय पार्क उनकी विधानसभा क्षेत्र में बनाया जा रहा है। तो वह चाहते हैं, कि यह पहले से और ज्यादा सुसज्जित हो ताकि आस पड़ोस के युवा यहां आकर खेलकूद की क्रियाएं कर सकें।