सरकार ने किया आईएएस, IPS और IFS अधिकारियोंका को लेकर बड़ा ऐलान

Author Picture
By Desk Input Published On: November 6, 2024

भोपाल। प्रदेश के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को एक जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। जबकि, प्रदेश के कर्मचारियों को एक जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है जो अक्टूबर 2024 से दिया है।

भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया है, जबकि प्रदेश के कर्मचारियों को 46% महंगाई भत्ता मिल रहा है। राज्य के सभी शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा।

प्रदेश में सात लाख से अधिक नियमित कर्मचारियों, निगम और मंडल के कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 46% महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसमें 5वें और 6वें वेतनमान के कर्मचारियों के लिए भी इसी दर से वृद्धि की गई है। एरियर को तीन समान किस्तों में दिया गया है। पेंशनरों के लिए महंगाई राहत मार्च 2024 से बढ़ाई गई, लेकिन एरियर का भुगतान नहीं किया गया।

भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी 2024 से बढ़ाकर 53% किया। प्रदेश के अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को भी जनवरी से यह बढ़ा हुआ भत्ता मिल चुका है। प्रदेश सरकार ने बजट 2024-25 में महंगाई भत्ते के लिए 58% का प्रावधान किया है, जिससे अगले वित्तीय वर्ष में यह दर बढ़ सकती है