सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार, पूरा मामला सुनकर हो जायेंगे हैरान 

Author Picture
By Desk Input Published On: January 19, 2025

नई दिल्ली। एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमला करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस ने हमलावर को शनिवार देर रात ठाणे से गिरफ्तार किया। रविवार (19 जनवरी) को मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

 

चोरी के इरादे से घर में घुसा था आरोपी

मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि 16 जनवरी को रात 2 बजे सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। उन्होंने कहा, ‘आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था।’

 

आरोपी के बाद भारतीय दस्तावेज नहीं

डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी। उसके बाद आगे की जांच की जाएगी। गेदाम ने कहा, ‘संदेह है कि वो बांग्लादेश का रहने वाला है। उसके पास वैध भारतीय डॉक्टूमेंट्स नहीं है।’

उन्होंने कहा कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने नाम नाम बदल लिया। उसने अपना नाम बदलकर विजय दास रखा है। वो पांच से छह महीने पहले मुंबई आया था। आरोपी हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।

इससे पहले पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया। पुलिस अब तक करीब 40 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। ऑपरेशन में 100 पुलिसकर्मी की टीम लगाई गई हैं।

15 जनवरी- रात आरोपी सैफ अली के बांद्रा स्थित घर में घुसा। आरोपी ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। सैफ के गले, पीठ, हाथ और सिर पर चाकू लगा। उन्हें रात में ही लीलावती अस्पताल ले जाया गया।

16 जनवरी- लीलावती हॉस्पिटल के डॉ. के अनुसार, सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था। सर्जरी करके निकाला गया।

17 जनवरी- डॉक्टर नितिन डांगे और सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि अभिनेता को आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट किया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर हैं।

18 जनवरी- पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध को दुर्ग से हिरासत में लिया। संदिग्ध को शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा। वह जनरल डिब्बे में बैठा था। इसकी पहचान फोटो के आधार पर की गई।