खेत में 12 फीट का अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप

Author Picture
By Sharma Published On: July 23, 2023

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के नरवर के ग्राम पंचायत भीमपुर में धान के खेत में एक 12 फीट के अजगर के मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के अर्जुन सिंह रावत के खेत में मजदूर धान काट रहे थे तभी अचानक से 12 फीट का अजगर धान से बाहर निकला और मजदूरों पर हमला कर दिया। सारे मजदूर खेत से घबराकर भागे और उसके बाद अर्जुन सिंह रावत ने सर्प मित्र सलमान पठान को अजगर होने की सूचना दी।

 

 

 

सर्प मित्र पठान तुरंत खबर मिलते ही भीमपुर गांव पहुंचे और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खेत से खतरनाक अजगर सांप को पकड़ लिया गया। वहां खड़े सैकड़ों लोगों को पठान ने अजगर के बारे में जानकारी दी और अंधविश्वास से दूर रहने की भी गांव के लोगों को सलाह दी। अक्सर गांव के लोग सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक में अपना वक्त बिता देते हैं जिससे उनकी मौत हो जाती है। सर्प मित्र में हर रोज गांव-गांव जाकर जहरीले सांपों को पकड़ते हैं और गांव के लोगों को लगातार जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं।