मोहन कैबिनेट की बैठक में इन अहम प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

Author Picture
By Desk Input Published On: November 21, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दो साल से ज्यादा समय से लटकी 209 नर्सों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई है। इसके अलावा कई अहम फैसले लिए गए। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम राजेद्र शुक्ल प्रेस ब्रिफिंग में दी।

बैठक में राज्य के विकास, प्रशासन और लोकहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। प्रदेश के लोगों के हित में कुछ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आइए हम आपको इस बैठक में हुए अहम फैसलों की जानकारी देते हैं।

दो पोर्टल्स का लोकार्पण
संपदा संचालनालय ऑनलाइन आवास आवंटन- सरकारी आवासों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। कहां, कौन से शासकीय आवास रिक्त हैं। जिससे उनके आबंटन में आसानी होगी।
दूसरा पोर्टल- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती पोर्टल, यह देश का पहला ऐसा पोर्टल है। जिसके द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती में आसानी होगी।

209 नर्सों की जल्द होगी पोस्टिंग
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में दो साल पहले 209 नर्सों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, लेकिन उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई थी, उस संबंध में कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उनकी नियुक्ति को कैबिनेट ने छूट प्रदान की है। जिससे अब उन सभी 209 नर्सों को स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति देने का रास्ता साफ हो गया है।

श्रीकृष्ण पाथे न्यास की स्थापना
श्रीकृष्ण पाथे न्यास की स्थापना हुई। भगवान श्रीकृष्ण की जीवनगाथा, उनके चरण कहां- कहां पड़े हैं। उन स्थानों को विकसित किया जाएगा।

कैबिनेट में ये निर्णय भी हुए
मुहासा- बाबई इंडस्ट्रियल क्षेत्र में 441 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को आबंटित की गई।
गुजरात की बेस्ट प्रैक्टिस को मध्यप्रदेश अपनाएगा।